सभी पेंशनर्स 5 अगस्त को दिल्ली चलो हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है पाने के लिए पेंशन वृद्धि के अलावा बहुत कुछ है
ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शशिभान भदौरिया एवं राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि देश के युवाओं ने भा जा पा सरकार की नींव हिला दिया अंत में धर्मेंद्र प्रधान को स्तीफा देना पड़ा इसी प्रकार यदि देश के 78 लाख पेंशनर्स एक साथ आंदोलन करें तो हम सभी पेंशनर्स सरकार को रुपए 7500+ महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू करने के लिए बाध्य कर सकते हैं पेंशनर्स की मांग है कि सम्मान जनक जीवन जीने के लिए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा दी जाए विगत कई वर्षों से प्रधान मंत्री महोदय केंद्रीय श्रममंत्री महोदय वित्त मंत्री महोदया आश्वासन दे रहें हैं कि पेंशनर्स की पेंशन वृद्धि की जाएगी लेकिन आज तक पेंशन वृद्धि नहीं की गई है जिसकी वजह से देश के 78 लाख पेंशनर्स नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं अगर सारे पेंशनर्स युवाओं की तरह संगठित हो कर एक साथ आंदोलन करें तो हम सभी पेंशनर्स साथी सरकार को पेंशन वृद्धि के लिए बाध्य कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है पाने के लिए पेंशन वृद्धि के अलावा बहुत कुछ है
अत: पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशि भान भदौरिया ने सभी पेंशनर्स संगठनों से देश के युवाओं की तरह एक होकर 5अगस्त को दिल्ली में एक साथ आंदोलन करने की अपील की है तभी हम ई पी एफ ओ एवं भारत सरकार को पेंशन वृद्धि के लिए मजबूर कर सकते हैं अन्यथा यह गूंगी बहरी सरकार हमारी पेंशन में कभी वृद्धि नहीं करेगी आजीवन पेंशनरों को असम्मान जीवन जीना पड़ेगा सरकार हमारी पेंशन वृद्धि की मांग नहीं मानी तो देश के सभी ई पी एफ ओ कार्यालय में ताला बंद आमरण एवं आत्मदाह किया जाएगा

