सावन मास के पावन अवसर पर
22 दिवसीय. कार्यक्रम में 1,21,111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं प्रतिदिन रुद्राभिषेक का होगा भव्य आयोजन
भोपाल। सावन मास के पावन अवसर पर श्री महापूर्ण महादेव धाम मंदिर, शिव रॉयल पार्क फेस-2, गेट के पास, सलेया, भोपाल में 03 अगस्त 2026 (सोमवार) से 24 अगस्त 2026 (सोमवार) तक 22 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन लगातार पिछले पाँच वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है तथा वर्ष 2026 इसका छठा वर्ष है।
इस आयोजन के आयोजक श्री प्रताप सिंह यादव, पूर्व प्रदेश संयोजक, भाजपा ओबीसी मोर्चा (सोशल मीडिया), मध्य प्रदेश हैं।
आगामी आयोजन की तैयारियों को लेकर श्री प्रताप सिंह यादव ने श्री महापूर्ण महादेव धाम मंदिर पहुँचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया तथा आयोजन समिति के सदस्यों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस पावन अनुष्ठान के अंतर्गत 1,21,111 (एक लाख इक्कीस हजार एक सौ ग्यारह) पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया जाएगा तथा प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन सम्पन्न होगा। यह अनुष्ठान पंडित नितेश शर्मा जी एवं पंडित दमोदर शर्मा जी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया जाएगा।
आयोजक श्री प्रताप सिंह यादव ने समस्त श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धा एवं भक्ति के साथ इस अनुष्ठान में भाग लेने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है तथा भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
कार्यक्रम का समय
* पार्थिव शिवलिंग निर्माण: प्रातः 6:00 बजे से 8:30 बजे तक
* रुद्राभिषेक: प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक
आयोजन स्थल
श्री महापूर्ण महादेव धाम मंदिर
शिव रॉयल पार्क फेस-2, गेट के पास, सलेया, भोपाल (म.प्र.


