हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के एक एपिसोड में उन्होंने मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी को लेकर ऐसा मजाक किया, जिसे सुनकर सभी चौंक भी गए और हंस भी पड़े। इस एपिसोड में राघव जुयाल और निहारिका एनएम अपनी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को प्रमोट करने पहुंचे थे।
बातचीत के दौरान समय रैना राघव की फिल्म के बारे में बात करते हुए कहते हैं, ‘भाई की फिल्म 30 जुलाई को आ रही है, थिएटर में जाकर जरूर देखना। अगर बारिश हो रही हो और आप सोच रहे हो कि OTT पर देख लेंगे, तो ऐसा मत करना।’
इस पर राघव जुयाल तुरंत कहते हैं, ‘अरे क्या बोल रहा है, 1 अगस्त को OTT पर नहीं आ रही है। फिल्म सिर्फ थिएटर में ही रिलीज हो रही है, वहीं जाकर देखनी है।’
आमिर सर जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है
फिर समय मजाक में पूछते हैं, ‘लगी शर्त?’ इस पर राघव कहते हैं कि वह आमिर खान की तरह गेम खेल रहे हैं- सीधा थिएटर में आओ और वहीं फिल्म देखो।
यहीं पर समय रैना ने पंचलाइन मारते हुए कहा, ‘आमिर सर जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है।’
समय का यह मजाक मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ को लेकर था। उन्होंने आमिर खान की शादियों से तुलना करते हुए मुनव्वर की दूसरी शादी पर तंज कसा, जिस पर लोग हंसते भी नजर आए।
