खेल

भारत-ब्राजील की फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा दोस्ताना मुकाबला, जानें कब और कहां होगा मैच

भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक मौका आने वाला है क्योंकि भारतीय टीम तीन अक्तूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में पांच बार की फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबला खेलेगी। ब्राजीलियाई मीडिया में आई खबरों के बाद कई दिनों की अटकलों के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को इस मैच की पुष्टि की।

रैंकिंग प्रणाली के बाद पहली बार ऊंची रैंकिंग टीम से भिड़ेगा भारत
एआईएफएफ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ‘इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली तारीख। तीन अक्तूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में भारत बनाम ब्राजील फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच।’ इस मुकाबले से भारत फीफा रैंकिंग प्रणाली (1992 से लागू) शुरू होने के बाद पहली बार ऊंची रैंकिंग पर काबिज टीम से भिड़ेगा। फिलहाल ब्राजील फीफा रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है। कप्तान मार्किन्होस की अगुआई वाली ब्राजीलियाई टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वींसलैंड में 25 और 29 सितंबर को दो मैत्री मैच खेलने के बाद भारत आने की उम्मीद है।

ब्राजीलियाई फुटबॉल परिसंघ ने पहले ही इन मैच की घोषणा कर दी थी, जबकि ब्राजीलियाई मीडिया संस्थान जीई ग्लोबो ने खबर दी थी कि ब्राजील का अक्तूबर फीफा विंडो का तीसरा मैच कोलकाता में भारत के खिलाफ होगा। यह मैत्री मैच ब्राजील के फीफा विश्व कप अभियान के कुछ महीनों बाद हो रहा है जिसमें टीम राउंड 16 से बाहर हो गई थी।

भारत में लोकप्रिय है ब्राजील की टीम
भारत में, खासकर कोलकाता में ब्राजील बहुत लोकप्रिय टीम है जहां टूर्नामेंट के दौरान सड़कें एक बार फिर ब्राजील के मशहूर पीले और हरे रंगों में रंग गई थीं। एआईएफएफ के उप महासचिव एम सत्यनारायण ने इस मैच को भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा, ब्राजील जैसी बड़ी टीम का हमारे देश में स्वागत करना एक असाधारण पल है और यह निश्चित रूप से भारतीय फुटबॉल के इतिहास में एक यादगार अध्याय बनेगा।

राष्ट्रीय टीम के निदेशक सुब्रत पॉल ने कहा कि यह मैच भारतीय खिलाड़ियों को फुटबॉल के सबसे महान देशों में से एक के खिलाफ खुद को परखने का दुर्लभ मौका देगा। उन्होंने कहा, इस तरह के अनुभव खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की चुनौती देते हैं, उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं और ऐसी यादें छोड़ते हैं जो उनके पूरे करियर में उनके साथ रहती हैंकई अहम मैचों की मेजबानी कर चुका है कोलकाता
ब्राजील का भारत दौरा कोलकाता के साथ दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल दिग्गजों के करीब पांच दशक पुराने रिश्ते को भी दोहराएगा। कोलकाता का ब्राजील फुटबॉल के प्रति प्रेम 24 सितंबर 1977 से जुड़ा है, जब महान खिलाड़ी पेले की टीम न्यूयॉर्क कॉसमॉस ने ईडन गार्डन्स में मोहन बागान के खिलाफ एक यादगार प्रदर्शनी मुकाबला खेला थाजो 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ था। कोलकाता इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल दिग्गजों की मेजबानी कर चुका है। इनमें जर्मनी का दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख भी शामिल हैं जिसने 2008 में ओलिवर कान के विदाई मुकाबले में मोहन बागान के खिलाफ मैच खेला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button