अरुण वर्मा भारतीय मानवाधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने

भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी ने सरल मधुर सामाजिक एवं कर्मचारी जगत के क्रांतिकारी नेता अरुण वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी ने बताया कि भारतीय मानवाधिकार पार्टी का राष्ट्रीय कार्यालय कलकत्ता प.बंगाल में है मध्य प्रदेश का आगामी विधान सभा एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा भारतीय मानवाधिकार पार्टी मध्यप्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा को बधाई देने वालों में अनिल बाजपेई पी सी जैन ओ पी सोनी आर एस रघुवंशी व्ही के शुक्ला राजू अवस्थी चंद्रभानु राय सुंदर सिंह सुरसरी पटेल हातिम अली अंसारी सोहेल खान जमील खान बाबू खान इग्निस फ्रांसिस शकुंतला वर्मा मंजू भोजवानी आर के खरे अनिल कुमार ब्यौहार पी एल शर्मा रोहणी प्रसाद मिश्रा एम पी सिंह आर पी पांडे आदि शामिल हैं प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि अति शीघ्र सदस्यता अभियान चलाया जाएगा साथ ही पार्टी सर्व धर्म सम भाव के सिद्धांत पर युवा छात्र, मजदूर , सामान्य वर्ग एवं ओ बी सी एस टी एस सी के हितों के लिए कार्य करेगी


