खेल

लवलीना बोरगोहेन ने अपने नाम किया रजत, महिला 75 किग्रा में स्वर्ण से चूकीं

CWG 2026 Day-10 Live: दूसरा राउंड सचिन के नाम

सचिन सिवाच ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा राउंड अपने नाम किया है।

10:46 PM, 01-AUG-2026

CWG 2026 Day-10 Live: सचिन पहले राउंड में हारे

सचिन फाइनल बाउट के पहले ही राउंड में हार गए। सचिन सिवाच खंडित फैसले में 3-2 के अंतर से पिछड़ गए। अब दूसरा राउंड खेला जा रहा है।

10:41 PM, 01-AUG-2026

CWG 2026 Day-10 Live: सचिन का फाइनल शुरू

भारत के सचिन सिवाच का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। सचिन का सामना पुरुष 60 किग्रा वर्ग में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो से हो रहा है।

10:26 PM, 01-AUG-2026

CWG 2026 Day-10 Live: लवलीना को मिला रजत

लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है। लवलीना का फाइनल में सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से हुआ। एम्मा ने खंडित फैसले में लवलीना को 4-1 से हराया। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक दौर जीते और तीसरे राउंड में एक दूसरे पर जवाबी हमले किए। हालांकि, अंत में नतीजा एम्मा के पक्ष में गया और लवलीना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने अब तक मुक्केबाजी में पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। अभी तीन भारतीय मुक्केबाजों का फाइनल खेला जाना शेष है।

10:20 PM, 01-AUG-2026

CWG 2026 Day-10 Live: लवलीना की वापसी

लवलीना ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा राउंड अपने नाम कर लिया है। लवलीना ने एम्मा के खिलाफ दूसरा राउंड खंडित फैसले में 4-1 से जीता।

10:16 PM, 01-AUG-2026

CWG 2026 Day-10 Live: लवलीना पहला राउंड हारीं

लवलीना फाइनल में पहला राउंड हार गई हैं। लवलीना को एम्मा के खिलाफ खंडित फैसले में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। अब दूसरा राउंड शुरू हो गया है।

CWG 2026 Day-10 Live: लवलीना का मुकाबला शुरू

भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। लवलीना का महिला 75 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से सामना हो रहा है।

09:57 PM, 01-AUG-2026

CWG 2026 Day-10 Live: अरुंधति ने जीता स्वर्ण

भारतीय महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अरुंधति ने महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की चेंटेले रीड को एकतरफा अंदाज में सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। भारतीय मुक्केबाजों का ग्लास्गो में दमदार प्रदर्शन जारी है। अब तक भारत मुक्केबाजी में पांच स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम कर चुका है।

09:51 PM, 01-AUG-2026

CWG 2026 Day-10 Live: अरुंधति दूसरा राउंड जीतीं

भारतीय महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने सर्वसम्मत फैसले में दूसरा राउंड अपने नाम कर लिया है। अरुंधति अब स्वर्ण पदक लाने से एक कदम दूर रह गई हैं।

09:48 PM, 01-AUG-2026

CWG 2026 Day-10 Live: जूडोका हर्ष कांस्य से चूके

जूडोका हर्ष टोकस कांस्य पदक लाने से चूक गए हैं। हर्ष को कांस्य पदक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के केशिन ओशी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button