आईआईएसईआर भोपाल के 13 वें दीक्षांत समारोह हेतु आमंत्रण।
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) भोपाल, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्थापित राष्ट्रीय महत्व का एक संस्थान है। आपको अवगत कराते हुए हर्ष हो रहा है कि संस्थान का 13वां दीक्षांत समारोह 03 अगस्त, 2026, सोमवार को अपराह्न 3:00 बजे संस्थान के एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
डॉ. शेखर सी. मांडे, अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए); विशिष्ट प्रोफेसर एवं जेसी बोस फेलो, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय; पूर्व महानिदेशक, सीएसआईआर; तथा पूर्व सचिव, डीएसआईआर, भारत सरकार, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान करेंगे ।
डॉ. वीरेंद्र मणि तिवारी, निदेशक एवं जेसी बोस फेलो, सीएसआईआर-एनईआईएसटी, जोरहाट, तथा उपाध्यक्ष, आईएनएसए विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर हम आपको एवं आपके माध्यम से भोपाल के सम्मानीय मीडिया संवाददाता को दीक्षांत समारोह में सादर आमंत्रित करते हैं। हम प्रेस सूचना ब्यूरो तथा संबद्ध प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया मंचों के माध्यम से कार्यक्रम की व्यापक कवरेज प्रदान करने में आपके सहयोग के लिए भी आभारी रहेंगे ।
इस संबंध में हमारे द्वारा की जाने वाली व्यवस्था (वाहन आदि) के बारे में आपको आगे सूचित किया जाएगा ।
आईआईएसईआर भोपाल के 13वें दीक्षांत समारोह का औपचारिक निमंत्रण संलग्न है ।
आपको एवं सम्मानीय संवाददाताओं के संस्थान परिसर में आपका स्वागत हेतु प्रतीक्षारत हैं।

