खबर

फ्लैट में देह व्यापार: व्हाट्सएप पर महिलाओं की भेजते थे फोटो, पसंद आने पर सौदा बढ़ता था आगे, एक महिला रेस्क्यू

यूपी के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना पुलिस टीम को रविवार को मुखबिर की सूचना पर न्यायखंड तीन स्थित फ्लैट संख्या 648 पहुंची और छापा मारा। फ्लैट में देह व्यापार संचालित होता मिला। यहां से पुलिस ने एक महिला को रेस्क्यू कर बयान दर्ज कराने के बाद घर भेज दिया। वहीं मौके से देह व्यापार संचालित करने वाले फ्लैट के किरायेदार अजय गुप्ता, उनकी पत्नी अमिता, खोड़ा कॉलोनी निवासी आरिफ और शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित परशुराम पुरी निवासी शगुन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चारों ने देह व्यापार संचालित करने की बात स्वीकार की है।एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अजय गुप्ता और उनकी पत्नी अमिता ने यह फ्लैट किराये पर कुछ माह पूर्व लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह व्हाट्सएप के जरिये महिलाओं व युवतियों से संपर्क करते थे और उनकी फोटो ग्राहकों को भेजकर सौदा तय होता था। यह खेल पिछले कई माह से चल रहा था।बताया कि महिलाओं और युवतियों को नौकरी दिलाने और रुपयों का लालच देकर वह देह व्यापार में लाते थे। एसीपी ने बताया कि ग्राहकों से ली गई कुछ रकम ही पीड़िताओं को मिलती थी। एसीपी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।आरोपियों के पास से 8800 रुपये और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। मोबाइल में ग्राहकों और देह व्यापार संचालकों के बीच हुई बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button