नानी बाई के मायरा पर सांवरिया सेठ की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
गुजराती भवन भोपाल में नानी बाई का मायरा का आयोजन

भगवान श्री कृष्ण की भक्तों पर कृपा और नानी बाई का मायरा भरने की कथा ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। मौका था भोपाल स्थित गुजराती भवन में नानी बाई का मायरा उत्सव के आयोजन का। यह कार्यक्रम माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष माधवी महेश्वरी, रमा बंग, नीता पालोड, सीमा साबू और रितु माहेश्वरी ने नरसिंह मेहता, नानी बाई और भगवान श्री कृष्ण के मार्मिक कथा के बारे में बताते हुए कहा कि नरसिंह मेहता हमेशा द्वारकाधीश श्री कृष्ण की भक्ति में लीन रहते थे। जब उनकी पुत्री नानी बाई की शादी हुई तो मायरा भरने के लिए उनके पास धन नहीं था और ना ही नानी बाई के पास कोई भाई। ससुराल पक्ष के लोग ताना दे रहे थे कि ये मायरा कैसे भर पाएंगे। नरसिंह मेहता ने भगवान श्री कृष्ण का स्मरण किया उनकी प्रार्थना सुनकर द्वारकाधीश सांवरिया सेठ के रूप में धन लेकर पहुंचे और मायरा भरकर एक भक्त और बहन का मान रखा। कार्यक्रम में जैसे ही भगवान कृष्ण को कथा स्थल पर लाया गया श्रद्धालुओं ने सांवरिया सेठ के जयकारे लगाए और पूरा पंडाल श्री कृष्ण के जयकारे से गूंज उठा।



