खबर
कोटा में अस्पताल के ECG टेक्नीशियन की मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में कोटा में मेडिकल कॉलेज के जेके लोन अस्पताल के ईसीजी टेक्नीशियन प्रभारी ने शुक्रवार को घर पर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक ने मृत्युपूर्व पत्र भी लिखा है. जिसमें अस्पताल के स्टाफ पर प्रताड़ति करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कारर्वाई और मुआवजे की मांग की है।
आरोप है कि मृतक सतीश कुमार से लगातार दिन और रात ड्यूटी करवाई जा रही थी. इसी के चलते वह अवसाद में आ गया और उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद परिजन मृतक के शव को लेकर जेके लोन अस्पताल पहुंचे, जहां शव रखकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे और परिजनों को समझाया।




