मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने भोपाल जिला शिक्षा केन्द्र में चल रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा ।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर जी के निर्देशानुसार आज दिनाँक 03 अगस्त को जिला शिक्षाकेन्द्र भोपाल के परियोजना समन्वयक सिद्धार्थ जैन को जिला शिक्षा केन्द्र में चल रही अनियमितताओं को रोकने व दोषी कर्मचारियों को हटाने के लिए भोपाल महानगर इकाई के द्वारा ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन का वाचन उपरांत जिला परियोजना समन्वयक सिद्धार्थ जैन ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी सभी बिन्दुवार समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र किया जायेगा । ज्ञापन भोपाल संभाग के अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में दिया गया जिसमें महानगर अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव , कोलार तहसील अध्यक्ष अशोक जाट फंदा विकासखण्ड सचिव लखन सिंह सैंगर , कोलार तहसील के सचिव मनीष यादव और मीडिया प्रभारी हीरानंद नरवरिया के रूप में एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा ज्ञापन सौपा गया ।


