बिज़नेस

यूरोग्रिप की नई एडवेंचर टूरिंग टायर रेंज हुई लॉन्च, एमएस धोनी के हाथों हुआ यह शुभ कार्य

चेन्नई, 4 अगस्त 2026: यूरोग्रिप टायर्स, भारत में TVS श्रीचक्र लिमिटेड की एक प्रमुख 2 और 3-व्हीलर टायर ब्रांड, ने आज भारत में अपनी इंटरनेशनल एडवेंचर टूरिंग रेंज – ‘ट्रेलहाउंड STR’ लॉन्च की। यूरोग्रिप के ब्रांड एंबेसडर और क्रिकेट के दिग्गज एम.एस. धोनी के हाथों इस प्रोडक्ट लाइन का शुभारम्भ हुआ।

ट्रेलहाउंड STR को खास तौर पर मध्यम और बड़ी एडवेंचर मोटरसाइकिलों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह हाईवे और हल्के ऑफ-रोड रास्तों, दोनों पर विश्वसनीय प्रदर्शन देता है। लॉन्च के दौरान, धोनी ने खुद इन टायरों का अनुभव लिया।

यूरोग्रिप के वैश्विक प्रीमियम पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर शुरू किए गए ट्रेलहाउंड STR को अब भारतीय ग्राहकों के लिए भी लाया जा रहा है। यह देश में तेज़ी से बढ़ते एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में ब्रांड के विस्तार का प्रतीक है।

लॉन्च के अवसर पर, श्री टी.के. रवि, TVS श्रीचक्र लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, ने कहा, “भारत में एडवेंचर मोटरसाइक्लिंग की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है, साथ ही राइडर अब ऐसी मोटरसाइकिल और टायर चाहते हैं जो हाईवे के साथ-साथ हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर भी बेहतरीन प्रदर्शन दे सके। वैश्विक बाज़ार में ट्रेलहाउंड रेंज की टायरों की सफलता को देखते हुए, हमें खुशी है कि अब हम अपने भारतीय राइडरों के लिए भी ट्रेलहाउंड STR उपलब्ध करा रहे हैं। हम भविष्य में भी अपने अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट उत्पादों को भारत के बाज़ारों में उतारते रहेंगे।”

उत्पाद की डिज़ाइन के बारे में बात करते हुए, श्री वी. शिवरामकृष्णन, TVS श्रीचक्र लिमिटेड के डेपुटी COO और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, ने कहा, “ट्रेलहाउंड STR के विकास के पीछे हमारा लक्ष्य एक ऐसा टायर बनाना था जो न केवल ऑन-रोड राइडिंग के लिए भरोसेमंद हो बल्कि कभी-कभार ऑफ-रोडिंग की भी क्षमता रखता हो। इसका ऑप्टिमाइज़्ड 90/10 ट्रेड पैटर्न राइडिंग स्थितियों के अनुसार वाटर इवाकुएशन और ट्रैक्शन को बेहतर बनाता है, जिससे एडवेंचर टूरिंग के शौकीनों की बदलती ज़रूरतें पूरी होती हैं।”

लॉन्च के अवसर पर एम.एस. धोनी ने कहा, “यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि यूरोग्रिप भारत में अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल टायर पोर्टफोलियो लॉन्च कर रहा है। मुझे इस लॉन्च का हिस्सा बनने की खुशी है और मैंने यूरोग्रिप की फ्लैगशिप टायर रेंज पर राइडिंग का भरपूर आनंद लिया।”

इस नए उत्पाद की साइज़ रेंज है;
90/90-21 54V, 110/80 R19 59V, 150/70 R18 70V, 150/70 R17 69V – जो BMW GS310, सुजुकी V स्ट्रोम 650 XT, BMW F850 GS, हौंडा अफ्रीका ट्विन, मोटो मोरिनी X केप 650, ट्राइंफ टाइगर 1200 रैली एक्स्प्लोरर और बेनेली TRK 502x जैसे लोकप्रिय बाइक मॉडल के लिए बिलकुल उपयुक्त हैं।

लॉन्च कार्यक्रम में यूरोग्रिप के ‘क्रिएटर सर्किट कॉन्टेस्ट’ के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्हें राइडिंग और क्रिएटर समुदाय में उनके योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button