स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी भव्य ‘तिरंगा यात्रा’, जिला भाजपा की कामकाजी बैठक में बनी रणनीति

विदिशा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संपूर्ण जिले में आयोजित होने वाली भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की पूर्व तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में यात्रा के स्वरूप, रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।
पूर्व लायंस अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राहुल जैन के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में तिरंगा यात्रा के साथ-साथ जिलेभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि जन-जन में देशभक्ति का भाव जाग्रत हो सके।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री महाराज सिंह दांगी ने कहा, “15 अगस्त हमारे देश के गौरव और बलिदान का पर्व है। यह तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का महायज्ञ है। जिला भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इसे सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेगा।”
विधायक श्री मुकेश टंडन ने तिरंगा यात्रा को देश के अमर बलिदानियों को नमन करने का श्रेष्ठ अवसर बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की।
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री श्री बलवीर रघुवंशी ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की, वहीं जिला प्रभारी श्री सीताराम यादव ने समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रमेश यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री देवेश मीणा ने व्यक्त किया।
वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में जिला प्रभारी सीताराम यादव, जिलाध्यक्ष महाराज सिंह दांगी, विधायक मुकेश टंडन, विधायक हरि सप्रे, विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष डॉ. राकेश जादौन, वन विकास निगम उपाध्यक्ष राममोहन बघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री कप्तान यादव, जिला महामंत्री बलवीर रघुवंशी, अनिल सोनकर, रवि सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, बासौदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंशुलेखा भावसार, गायत्री रघुवंशी, रीना जैन, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, संदीप ठाकुर, डॉ. राहुल जैन, दुष्यंत धाकड़, राजेश धाकड़, संयोग श्रीवास्तव, जय सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुशवाह, प्रशांत खत्री, रामेश्वर किरार, अंकित शर्मा सहित जिले के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।




