Toxic Trailer Live: यश बोले- ‘यह कन्नड़ नहीं..भारतीय फिल्म’, पढ़े ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लाॅन्च इवेंट की पूरी अपडेट

यश जैसे ही मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। सीटियां बजने लगीं। अभिनेता ने बंगलूरू का अभिवादन किया। वे बोले, ‘सभी का शुक्रिया। उन्होंने कहा, ‘यह कन्नड़ फिल्म नहीं है। यह भारतीय फिल्म है। इसमें सभी प्रतिभाशाली लोग हैं। यह सिर्फ यश की फिल्म नहीं है। इसमें सभी प्रतिभाशाली लोग हैं। यह फिल्म इसीलिए संभव हुई, क्योंकि इसमें सभी सफल और सक्सेसफुल लोग हैं’। यश ने आगे कहा, ‘यह फिल्म काफी कठिन है, क्योंकि कई बड़े फैसले लेने पड़े। यह कोई कमर्शियल फिल्म नहीं है। इसमें बहुत सारे लोगों की मेहनत लगी है। पैशन कभी बेकार नहीं जाता। आप इस फिल्म को देखेंगे तो जानेंगे’।
यश ने अपनी पत्नी का खासतौर से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरा दोस्त होना आसान नहीं है। किसी भी तरह मेरे साथ जुड़ा होना आसान नहीं है। यह फिल्म काफी डिमांडिंग थी। मुझे अपने कंफर्ट जोन से निकलना पड़ा। मैंने जितने भी रोल किए हैं, यह अलग था। समय की बहुत जरूरत थी। मेरी पत्नी ने बहुत मैनेज किया है। उनका बहुत सपोर्ट रहा है। मैं शुक्रगुजार हूं। कुछ भी बेकार नहीं जाएगा’।
यश ने नयनतारा के लिए कहा, ‘लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने इस फिल्म में काम किया और अपना बेस्ट दिया है। इसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने इस फिल्म में वैल्यू एड किया है’।फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने कहा, ‘मैं सबसे पहले अपनी अम्मा का शुक्रिया कहूंगी, जिन्होंने मेरी बेटी का इतने साल तक ध्यान रखा। मैं अपनी मां का जितना शुक्रिया अदा करूं कम है। निर्माता वेंकट सर का शुक्रिया। फिल्म की मेकिंग के दौरान सैंकड़ों फैसले लिए गए। फिल्म की मेकिंग में पूरी क्रू, प्रोडक्शन टीम सभी का साथ रहा। मैं सभी की आभारी हूं। यश सिर्फ एक शानदार एक्टर नहीं हैं, बल्कि राइटर भी उतने ही उम्दा हैं’।नयनतारा भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मंच पर पहुंचीं। उनसे पूछा गया कि टॉक्सिक आपकी फेवरेट फिल्म क्यों है? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘यह स्पेशल है, इसके कई कारण है। मगर, फिलहाल तो यश हैं। इतना काफी है मेरे लिए फिल्म के खास होने के लिए। वेंकट सर का शुक्रिया कहना चाहूंगी। उन्होंने मुझ पर यकीन किया। तारा, हुमा, रुक्मिणी, कियारा सभी का बहुत शुक्रिया’। उन्होंने कहा, ‘कियारा के लिए कहूंगी कि शायद यह आपकी सबसे बेस्ट फिल्म है, अब तक की’।
नयनतारा ने यश को कहा, ‘रॉकी भाई! मैं बहुत से सुपरस्टार्स और एक्टर्स से मिली हूं। सब कूल होते हैं। सब अच्छे होते हैं। मगर, जब यश से मैं मिली तो उनकी ‘लार्जर देन टाइप’ की इमेज है। हर कोई वर्क एथिक्स के बारे में बात करता है। मैंने उन्हें कभी यह कहते नहीं सुना कि मैं हार्ड वर्किंग एक्टर हूं। हर दिन सेट पर मैं उन्हें देखकर हैरान हुई हूं कि इस इंसान ने यह दिया है। साढ़े चार साल तक ये मेहनत की है। उन्होंने अपने फैमिली टाइम और लाइफ के साथ समझौता किया है। अपने बच्चों का समय और अपनी पत्नी के समय के साथ समझौता किया है। उन्होंने सिर्फ काम पर फोकस किया है। यह देखते रहे कि काम कैसा चल रहा है। बाकी एक्टर्स कंफर्टेबल हैं या नहीं। मैंने आप जैसा एक्टर नहीं देखा। आप फैमिली मैन हो। शानदार पिता हो। आप बेहिसाब कठिन मेहनत करते हो।’
उन्होंने राधिका को लेकर कहा, ‘सब मेन कास्ट के बारे में बात कर रहे हैं। सबके कठिन परिश्रम की बात कर रहे हैं। मगर, कोई फैमिली की बात नहीं करता कि उन्होंने कितना समझौता किया है। राधिका वह महिला हैं, जिन्होंने बहुत समझौता किया है। मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान और प्यार है’।




