नमक चमक महारुद्राभिषेक। एकादश वैदिक विद्वानों के द्वारा

भोपाल शाहजहाँनाबाद स्थित श्री उदासीन आश्रम मंदिर मरघटिया, महावीर में आश्रम के श्री महंत श्री 1008 श्री कन्हैया दास जी, महाराज, उदासीन के मार्गदर्शन में एवं आचार्य पंडित गंगा प्रसाद शास्त्री, धर्माधिकारी के आचार्यत्व,मे, श्रावण,मास, के द्वितीय सोमवार एवं मंगलवार को भी वैदिक विधि विधान से महा रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।
सुजलवृष्टि की मंगल कामना से, वैदिक विद्वानों के द्वारा पँचदिवसीय, महा रुद्राभिषेक महामृत्युंजय जाप भगवान महादेव जी का पूजन अर्चन, महाआरती पुष्पांजलि, जलधारा दुग्ध धारा घृतधारा मधुधारा, इक्षुरस की धारा,दही,धारा, एवं कुशोदकादि, से रुद्राभिषेक आचार्यो द्वारा किया जा रहा है। भगवान देवाधिदेव महादेव जी से धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा एवं गौ रक्षा की मंगल कामनाएं की जा रही है। इस पुनीत अवसर पर शिव भक्तों द्वारा शिव पंचाक्षर मंत्र का नाम संकीर्तन किया जा रहा है।
पंडित गंगा प्रसाद आचार्य
धर्माधिकारी,
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ शाखा मध्य प्रदेश





