खबरबिज़नेस

भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने संस्था को और सशक्त बनाने के लिए सहयोजित सदस्यों (Co-Opted Members), संरक्षक (Petron) एवं मुख्य सलाहकारों (Chief Advisors) का किया मनोनयन/नियुक्ति। भोपाल, 11 अगस्त, 2026

भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा संस्था की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने तथा व्यापार एवं उद्योग जगत के अनुभवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संविधान के नियम 23 (2 व 4) के अंतर्गत विभिन्न सदस्यों एवं वरिष्ठ पदों पर मनोनयन एवं नियुक्तियां की गई हैं।

प्रवक्ता श्री अजय देवनानी एवं मंत्री श्री संजीव जैन ‘गेहू’ ने बताया कि अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल ने दिनांक 10 अगस्त, 2026 को सहयोजित सदस्यों के नामों की घोषणा की। मनोनयन के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 08 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सहयोजित सदस्य (Co-opted Members) के रूप में मनोनीत किया गया है जो निम्न है – श्री अरविंद गोयनका जी, श्री जितेंद्र धाकड़ जी, श्री कन्हैयालाल इसरानी जी (कन्नू भैया), श्री मनोज सिंह ‘मीक’ जी, श्री प्रमोद जैन ‘हिमांशु’ जी, श्री संजीव गर्ग ‘गांधी’ जी, श्री वेंकटेश गोयल जी एवं श्री विजय गौर जी इन सदस्यों के अनुभव, विशेषज्ञता एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका का लाभ भोपाल चेंबर की गतिविधियों एवं व्यापारी हितों से जुड़े विषयों पर लिया जाएगा।

इसके साथ ही चेंबर द्वारा वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्तित्वों को संगठन से जोड़ते हुए श्री दीपक लालचंदानी जी को संरक्षक (Patron) तथा श्री विनोद जैन (MPT) जी एवं श्री कृष्ण कुमार बांगड़ जी को मुख्य सलाहकार (Chief Advisor) नियुक्त किया गया है।

भोपाल चेंबर के उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सुपारी, उपाध्यक्ष आदित्य जैन मनयां, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप सेवानी, मंत्री श्री सुनील जैनाविन, सह-कोषाध्यक्ष श्री गोपाल सोनी एवं अतिरिक्त-कोषाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता ‘मुन्ना’ ने सभी मनोनीत एवं नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भोपाल चेंबर व्यापार एवं उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक हितों की रक्षा तथा भोपाल के आर्थिक विकास के लिए निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहा है। अनुभवी एवं योग्य व्यक्तियों का संगठन से जुड़ना चेंबर की कार्यक्षमता को और मजबूत करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त एवं मनोनीत सदस्य अपने अनुभव के माध्यम से चेंबर की गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगा तथा भोपाल के व्यापार एवं उद्योग जगत के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button