मध्य प्रदेशराजनीतिक

बलबीर सिंह यादव ग्वालियर बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष

* भोपाल के सूखी सेवनियां में भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न * शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है” – श्रीमती कलावती यादव

भोपाल। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री बलबीर सिंह यादव (ग्वालियर) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के सूखी सेवनियां में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों समाजबंधुओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम से पूर्व लगभग दस किलोमीटर लंबी चार पहिया वाहनों की भव्य स्वागत रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों वाहनों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के पश्चात शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ हुआ।

समारोह की मुख्य अतिथि उज्जैन नगर निगम की सभापति और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की बड़ी बहन श्रीमती कलावती यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि समाज को समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है तो संगठनात्मक एकजुटता के साथ-साथ शिक्षा, विशेषकर बालिका शिक्षा, को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि “शिक्षित समाज स्वयं अपने विकास का मार्ग प्रशस्त करता है तथा राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगदीश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बलबीर सिंह यादव से समाज में शिक्षा के व्यापक प्रसार हेतु विशेष प्रयास करने का आग्रह किया तथा सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक श्रीमती ललिता यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें आज समग्र विकास की अवधारणा की सोच के आधार पर चलना होगा, चाहे बो राजनीतिक क्षेत्र हो, या उद्योग, शिक्षा, कृषि क्षेत्र हो सभी क्षेत्रों में समान अवसर व भागीदारी करनी होगी तभी हम समग्र विकास की अवधारणा को साकार कर पाएंगे ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजी. प्रताप सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने भी अपने दायित्व का पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एड. राजेंद्र सिंह यादव उप महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर),
श्री गोविंदभाई कांगड़ (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजकोट),श्रीमती लीरीबेन यादव (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, जामनगर), श्री विजयभाई वंक गुजरात प्रदेश अध्यक्ष), श्री धनश्यामभाई यादव (समाजसेवी एवं पार्षद, राजकोट),लालजीभाई यादव युवा अध्यक्ष, गुजरात), श्रीमती अमिताबेन वंधिया (गुजरात प्रदेश महिला अध्यक्ष), श्रीमती रमाबेन (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) तथा श्री योगीनभाई छनियारा (समाजसेवी, राजकोट) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एड. मथुरा लाल यादव (उज्जैन), एड. उमेश यादव (सीहोर) , रामपाल यादव (सतना) तथा व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह वीना, लखन लाल यादव, संभागीय अध्यक्ष भोपाल बलवीर सिंह यादव, संभागीय अध्यक्ष युवा भोपाल नरेंद्र यादव, प्रदेश संरक्षक सरदार सिंह गुना, एड हरी सिंह यादव, नरहरि यादव , कोषाध्यक्ष युवा मनीष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज यादव, प्रदेश महामंत्री दिनेश यादव, प्रदेश महिला प्रधान महासचिव निर्मला यादव, प्रदेश महासचिव महिला बबीता यादव के अतिरिक्त कई पासाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

समारोह में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, मुरैना, श्योपुर, भिंड, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों से हजारों कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने सहभागिता कर आयोजन को अभूतपूर्व सफलता प्रदान की।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन महासभा के प्रमुख महासचिव श्री वीरेंद्र सिंह यादव तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजी. पुष्पेंद्र सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह का समापन समाज की एकता, संगठनात्मक सशक्तीकरण एवं शिक्षा के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button