बिज़नेसमध्य प्रदेश

एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध का स्वागत, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के हित में बड़ा कदम

भोपाल। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री एवं कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू ने एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहाँ की एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है। आम उपभोक्ता अक्सर पनीर और उसके विकल्पों के बीच अंतर नहीं कर पाता, ऐसे में गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, सरकार का यह फैसला खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता से समझौते पर रोक लगाने की दिशा में सराहनीय पहल है। इससे उपभोक्ताओं में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों को लेकर विश्वास बढ़ेगा और बाजार में भी बेहतर गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा।
भोपाल किराना व्यापारी महासंघ एवं कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया यह निर्णय निश्चित रूप से प्रदेश की जनता के हित में है। उन्होंने सरकार से अपील की कि प्रतिबंध के साथ बाजारों में नियमित जांच और प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित की जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

आपका
विवेक साहू
महामंत्री
भोपाल किराना व्यापारी महासंघ
9826048995

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button