खबरमध्य प्रदेश

भा जा पा सरकार कर्मचारी एवं श्रमिक विरोधी है पुरानी पेंशन बहाल एवं ई पी एस 95 पेंशनरों की पेंशन में वृद्धि की जाए

सेवानिवृत्त अर्द्धशासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा उपाध्यक्ष ओ पी सोनी ने भा जा पा सरकार का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि यह सरकार कर्मचारी श्रमिक एवं बेरोजगार युवा विरोधी सरकार है जब पहली बार सत्ता में आई तो वर्ष 2004 से पेंशन योजना बंद कर दी जिसकी वजह से देश लाखों कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए वर्षों से आंदोलन कर रहे है इसी प्रकार वर्ष 2014 ई पी एस 95 पेंशनरों को न्यूनतम रुपए 1000/- से अधिकतम 3000/- प्रतिमाह पेंशन का भुगतान किया जा रहा है पेंशनर्स विगत 10 वर्षों से पेंशन वृद्धि की मांग कर रहे हैं सरकार श्रमिक कर्मचारियों की पेंशन वृद्धि की मांग को अनदेखा कर रही है तथा देश में करोड़ों युवा बेरोजगार भटक रहे हैं सरकार सीधी भर्ती नहीं करके उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान नहीं कर रही है बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति कर बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है वर्षों से आउट सोर्स कर्मचारी कार्य कर रहे हैं रिक्त पदों पर नियमित नहीं किया जा रहा है रिक्त पदों पर पुनर्नियुक्ति करके बेरोजगारों एवं आउट सोर्स कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है जो कि उचित एवं न्याय संगत नहीं है

अत: वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने भारत सरकार एवं राज्य सरकारों से अनुरोध किया है पुरानी पेंशन बहाली करते हुए ई पी एस 95 पेंशनर्स की पेंशन रु. 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए इसी प्रकार सेवानिवृत्त के पश्चात पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए तथा रिक्त पदों को बेरोजगारों एवं आउट सोर्स कर्मचारियों को अवसर प्रदान किया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button