यूपी के पीलीभीत स्थित पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास ट्रक चालक बलजिंदर सिंह की जलकर हुई मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंध खत्म करने को लेकर हुए विवाद में उसकी प्रेमिका रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र निवासी अमनदीप कौर ने ट्रक में ही लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया था। बलजिंदर के बेहोश होने के बाद अमनदीप ने घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए ट्रक की केबिन में डीजल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह हाईवे से गुजर रहे एक वाहन में बैठकर अपने मायके चली गई।
Leave a Reply


