खबरमध्य प्रदेश

नारियलखेड़ा में मकान टूटने से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर आज दिनांक 19/08/2026 को वक़्फ़ के अध्यक्ष सनववर पटेल साहब को ज्ञापन दिया.

वक्फ बोर्ड की नियमानुसार उपलब्ध भूमि में 500 वर्गफुट तक के प्लॉट उपलब्ध कराने पर विचार करे बोर्ड : हाफिज़ अहमद शहमीरी खुर्रम

भोपाल। नारियलखेड़ा क्षेत्र में मकान टूट जाने से प्रभावित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के सामने उत्पन्न हुई आवास की गंभीर समस्या को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के माननीय अध्यक्ष जनाब सन्नव्वर पटेल साहब से मानवीय एवं जनहित के आधार पर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की है।

कमेटी के अध्यक्ष हाफिज़ अहमद शहमीरी खुर्रम ने कहा कि जिन परिवारों के मकान टूट गए हैं, उनके सामने रहने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे कठिन समय में प्रभावित परिवारों को केवल सहानुभूति ही नहीं, बल्कि स्थायी पुनर्वास की दिशा में ठोस सहायता की आवश्यकता है।

उन्होंने वक्फ बोर्ड से आग्रह किया कि बोर्ड के अधीन उपलब्ध ऐसी भूमि, जो नियमानुसार आवंटन अथवा पुनर्वास के लिए उपयोग योग्य हो, उसकी जानकारी प्राप्त कर प्रभावित परिवारों का सर्वे एवं सत्यापन कराया जाए। पात्र परिवारों के पुनर्वास के लिए लगभग 500 वर्गफुट के प्लॉट उपलब्ध कराने अथवा नियमानुसार कोई उपयुक्त वैकल्पिक पुनर्वास व्यवस्था किए जाने की संभावनाओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।

हाफिज़ अहमद शहमीरी खुर्रम ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी का उद्देश्य किसी भी नियम अथवा कानून के विरुद्ध कार्य करना नहीं है। कमेटी चाहती है कि वक्फ संपत्तियों का उपयोग कानून, नियम और वक्फ बोर्ड की नीतियों के अनुरूप करते हुए जरूरतमंद एवं प्रभावित परिवारों को राहत और आश्रय उपलब्ध कराने का रास्ता निकाला जाए।

उन्होंने कहा, “जिन लोगों के सिर से उनके घर की छत छिन गई है, उनके दर्द को समझना और उनके पुनर्वास के लिए आवाज उठाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। हम चाहते हैं कि संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावित परिवारों का वास्तविक सर्वे एवं सत्यापन कराया जाए और पात्र परिवारों के लिए नियमानुसार सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीर पहल हो।”

ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने वक्फ बोर्ड एवं प्रशासन से इस पूरे मामले को मानवीय दृष्टिकोण से देखने और प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

कमेटी अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय वक्फ बोर्ड अध्यक्ष जनाब सन्नव्वर पटेल साहब इस गंभीर मानवीय विषय पर सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्ण पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे
ज्ञापन कर्ता में शामिल फ़िरोज़ भोपाली, नवाब अहमद, उबेज़, भईया शाहनवाज़ मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button