खबरमध्य प्रदेश

मत्स्य महासंघ एवं हाउसिंग बोर्ड निगम मंडलों के पूर्व आई ए एस अधिकारियों एवं पूर्ण मंत्री के निवास पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को वापस किया जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन करेंगे

सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रान्ताध्यक्ष अरुण वर्मा ने मत्स्य महासंघ एवं हाउसिंग बोर्ड निगम मंडलों के पूर्व आई ए एस अधिकारियों एवं पूर्व मंत्री द्वारा कर्मचारियों को वापस नहीं करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि मत्स्य महासंघ एवं हाउसिंग बोर्ड तथा निगम मंडलों में सीधी भर्ती नहीं होने एवं अधिकांश कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के कारण स्टाफ की कमी है दूसरी ओर पूर्व आई ए एस अधिकारियों एवं पूर्व मंत्री के निवास पर अनेक कर्मचारी कार्य कर रहें हैं कई अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए है कई राजनेता पूर्व मंत्री हो गए हैं इसके बाद भी कर्मचारियों को वापस नहीं किया जा रहा है कर्मचारियों का वेतन का भुगतान संबंधित निगम मंडलों द्वारा किया जा रहा है जो कि तानाशाही ज्वलंत उदाहरण है मत्स्य महासंघ एवं हाउसिंग बोर्ड निगम मंडल प्रशासन में इतनी हिम्मत नहीं है कि अपने कर्मचारी वापस बुला सके
अत: वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने मत्स्य महासंघ एवं हाउसिंग बोर्ड निगम मंडल प्रशासन से अनुरोध किया है कि पूर्व अधिकारियों एवं पूर्व मंत्री के निवास पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को वापस बुला जाए अन्यथा मत्स्य महासंघ बोर्ड प्रशासन एवं पूर्व अधिकारियों एवं पूर्व मंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर उनका घेराव किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button