खबरमध्य प्रदेश
आयुक्त के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने एवं कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच कराई जाए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए
सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवंअर्द्धशासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने लोक शिक्षण कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शन कारियों द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने एवं कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आयुक्त महोदय के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने वालों एवं शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच कराई जाए साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए

