नवजीवन सेवा समिति एवं माता महालक्ष्मी अन्नक्षेत्र ने 33 दिव्यांगजनों के जन्मदिन मनाया विशेष उपहार, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

भोपाल 20 अगस्त, नवजीवन सेवा समिति एवं माता महालक्ष्मी अन्नक्षेत्र द्वारा आज स्पर्श भवन स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं शा.मानसिक रूप से अविकसित बालक बालिकाओं के आवासीय विद्यालय के अगस्त माह में जन्मदिन वाले 33 दिव्यांगजनों का मासिक जन्मदिन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत ओर संस्था ने सभी को विशेष उपहार प्रदान किए अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल ने कहा कि नवजीवन सेवा समिति एवं माता महालक्ष्मी अन्नक्षेत्र बच्चों के हित में हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर हे ओर रहेंगे। उन्होंने बच्चों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आव्हान किया।समिति के प्रवक्ता भगवान दास ढालिया ने कहा कि दिव्यांगजनों के बीच जन्मदिन का आयोजन कर उनके साथ खुशियां बांटना संस्था के सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है।कार्यक्रम में तरंग अग्रवाल, विनीता दिवाकर, नेहा गुप्ता, पूजा दीदी एवं दीपक मेहरा सहित विद्यालय के शिक्षकगण ओर अभिभावक उपस्थित रहे।



