अध्यात्ममध्य प्रदेश
गुड़ के पानी से हुआ अभिषेक मंगलनाथ बने बाबा बटेश्वर

भोपाल| श्रीबड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा आज श्रावण मास के भौम प्रदोष के अवसर पर मांगलिक दोष से पीड़ित जातकों से बाबा बटेश्वर का तांबे के लोटे में गुड़ घोल कर अभिषेक कराया गया|
मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया बड़ी संख्या में मांगलिक दोष से पीड़ित बालक- बालिकाओं ने प्रदोष काल में गुड़ को पानी में घोलकर तांबे के लोटे से बाबा बटेश्वर का अभिषेक कर पूजन किया | रात्रि 9 बजे बाबा का गुलाबी रत्न एवं फूलों से दिव्य श्रृंगार कर महा आरती हुई|इस अवसर पर मंदिर समिति के पन्ना मित्तल अभिषेक लाला केशव फुलवानी आकाश अग्रवाल मोनू राठौर प्रकाश मालवीय सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे




