खबरमध्य प्रदेश

आचार्य श्री विद्या सागर महाराज की स्मृति में डाक टिकिट विमोचित प्रसिद्धि पद से नहीं चारित्र से प्राप्त होती है,, ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल अध्यात्म शिरोमणि आचार्य विद्या सागर महाराज की स्मृति में डाक टिकिट का विमोचन दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्य मंत्री मोहन यादव की उपस्थिति अन्य अतिथियों द्वारा किया गया, मुख्य मंत्री अन्य जन प्रतिनिधि द्वारा आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया, आचार्य श्री ने कहा गुरुदेव की साधना विश्व में आलोकित हे गुरुदेव ने विश्व को सत्य अहिंसा जीव दया का संदेश दिया ज्ञान साधन हे साध्य तक पहुंचने का ज्ञान प्राप्त कर उसके अनुरूप जीवन को ढालने का नाम चरित्र हे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर कहा में जन्म से धर्म से जैन पैदा नहीं हुआ पर मेरी कोशिश सदैव रही हे मेरे कर्म के द्वारा जैन पहचाना जाऊं, प्रयास ये ही होता हे जैन धर्म का संदेश जियो ओर जीने दो क्षमावाणी की क्षमायाचना सदैव करना चाहिए , सुबह आचार्य श्री से दूरभाष के माध्यम से केबिनेट मीटिंग के चलते नहीं आने की माफी मांगी, उन्होंने कहा मे वहां नहीं हु पर शरीर का कण कण खून की एक एक बूंद वही कार्यक्रम में हे ये आयोजन मेरे लिए सरकारी नहीं बल्कि व्यक्तिगत भावनात्मक हृदय से जुड़कर ऐसा आभाष होता हे जैसे जीवन में अर्जित पुण्य का प्रतिफल प्राप्त हुआ हे हनुमान चालीसा की चौपाई का का उल्लेख करते हुए कहा विशेष रूप से आचार्य विद्या सागर महाराज का स्मरण करती हे वे केवल विद्या के सागर नहीं बल्कि जैन समाज ही नहीं समूर्ण राष्ट्र विश्व को मोती की माला में पिरोकर साथ संकलित करने की विदा विद्या सागर महाराज रखते हे , उन्होंने कहा सांसारिक आकर्षण से ऊपर उठकर आत्म साधना की यात्रा की प्रेरणा विश्व को दी , प्रसिद्धि पद से नहीं चारित्र से धारण होती हे, समृद्धि संग्रह से नहीं त्याग से प्राप्त होती हे आचार्य श्री कहते थे भाषा समूचे देश को जोड़ने का कार्य करती हे मातृ भाषा संस्कृतिकी जड़ से जुड़े रहो, मेरा स्वयं जुड़ाव जैन समाज से रहा 8 साल की उम्र से ही पिताजी ओर दादी के साथ जैन मंदिर दर्शन जाता था उन्होंने कहा आचार्य श्री ने दिखाया साधनों के बिना भी जिया जाता हे आचार्य श्री के संदेश को हमेशा आत्म सात करे ज्ञान का उपयोग दूसरों के लिए शक्ति का उपयोग दूसरों को नहीं स्वयं को जीतने में करे , ओर अपना उत्तरदायित्व देश के प्रति हमेशा निभाये मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आचार्य श्री विद्या सागर महाराज को तप त्याग संयम की मूर्ति बताते हुए जैसे सूर्य में प्रकाश और चंद्रमा में कला वैसे ही आचार्य श्री की साधना हे महानता पद से नहीं त्याग तपस्या ज्ञान परोपकार से होती हे उन्होंने डाक टिकिट के लिए प्रदेश सरकार की ओर से भारत सरकार का आभार माना , प्रवक्ता सुनील जैनाविन अंशुल जैन ने बताया कुंडल पुर के बड़े बाबा का चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्री तुलसी सिलावट गोविद राजपूत मालती राय वरिष्ठ जनों ने किया, कार्यक्रम में देश भर के श्रदालु शामिल हुए विधायक बृजेन्द्र सिंह मुंगावली के साथ पोस्ट मास्टर जनरल विनीत माथुर अध्यक्ष पंकज सुपारी मनोज बांगा राकेश ओ एस डी देवेंद्र रुचि मनोज जैन राजू विनोद चौधरी अनुपम राजेश कोयला राकेश जैन ऋषभ प्रगति राजू सेठ नरेंद्र पिंडरई अरविंद रोडवेज यश जैन पंकज चाय सीहोर विक्की जैन मनोज मन्नू अर्पित जैन सहित अन्य मौजूद थे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button