खबरमध्य प्रदेश

एफटीएस भोपाल युवा का वार्षिक थिएटर कार्यक्रम ‘संस्कार रंग 4.0’ भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित नाटक ‘राम कहानी’के मंचन में भाव विभोर हुए श्रोता

भोपाल। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) भोपाल युवा द्वारा अपने वार्षिक थिएटर कार्यक्रम ‘संस्कार रंग 4.0’ के आयोजन में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मूल्यों पर आधारित नाटक ‘राम कहानी’ के मंचन में भाव विभोर हो कर श्रोता भक्ति रस में रंग गये , अंजनि आडोटेरियम रवींद्र भवन
विशेष प्रस्तुति में त्रिकृषि नाट्य समूह के कलाकारों के साथ एफटीएस के बच्चे विशेष प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभा का प्रदर्शन किया नाटक के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े आदर्शों, संस्कारों एवं मूल्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया,
भक्ति में डूबे श्रोताओं ने प्रस्तुति के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाए सेक्रेटरी विशाल अजमेरा ने बताया
उल्लेखनीय है कि फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (वनबंधु परिषद) पिछले 37 वर्षों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकल विद्यालय अभियान के माध्यम से दूरस्थ एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, जागरण एवं विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य वनवासी समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने के साथ-साथ गांवों के सर्वांगीण विकास में योगदान देना है। एफ टी एस की कॉर्डिनेटर अपर्णा बंसल प्रेसिडेंट मनीष नाहर सेक्रेटरी विशाल अजमेरा का विशेष सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button