
रक्षाबंधन के पर्व के मौके पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह को अपने दिवंगत भाई की याद आई है। अभिनेत्री ने कुछ थ्रोबैक व अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए एक दिल छूने वाला पोस्ट लिखा है। उन्होंने बचपन की यादें शेयर की हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने क्या लिखा है? जानिएबहन की गुड़िया से खेलते थे सुशांत
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। कुछ बचपन की तस्वीरें हैं, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत और वे नजर आ रहे हैं। सुशांत अपनी बहन की गुड़िया से खेल रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में वे रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं।
श्वेता सिंह ने लिखा है, ‘मुझे आज भी वह दिन याद है… तुम्हारे साथ अपने सारे खिलौने शेयर करके मुझे कितनी खुशी मिलती थी। मेरी इकलौती गुड़िया, वह छोटा सा किचन सेट जो मुझे तोहफे में मिला था… तुम्हें उनसे खेलते और मजा करते देखकर मुझे और भी ज्यादा खुशी मिलती थी।सुशांत के साथ बराबर बांटती थी कलाकंद’
दिवंगत एक्टर की बहन ने आगे लिखा है, ‘लेकिन हां… जब बात मिठाइयों की आती थी, जो हम दोनों को बहुत पसंद थीं, तो मामला कुछ और ही होता था। मैं हमेशा यह देखा करती थी कि हम बिल्कुल बराबर-बराबर बांटें। किसी को ज्यादा न मिले, किसी को कम न मिले। एकदम बराबर होना चाहिए।
इस तस्वीर में मेरा चेहरा देखो जब मैं रक्षाबंधन पर भाई को कलाकंद खिला रही हूं। मुझे याद है कि मैं उसे सिर्फ आधा ही देना चाहती थी। बस वो एक्सप्रेशन देखो। मैं कितनी ध्यान से देख रही हूं कि कहीं वह बड़ा टुकड़ा न खा ले




