खबर

अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत: सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो धरने पर बैठूंगी

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या को लेकर सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को सपा सांसद इकरा हसन और सपा विधायक नाहिद हसन मृतक के घर पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इकरा हसन ने हत्याकांड के खुलासे में देरी को लेकर शामली पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए।कहां थी पुलिस, अभी तक कोई गिरफ्तार क्यों नहीं?
इकरा हसन ने कहा कि अंकित बालियान की हत्या बेहद दुखद और गंभीर घटना है। उन्होंने सवाल उठाया कि वारदात के समय पुलिस कहां थी और हमलावरों को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि घटना ने शामली की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।कानून व्यवस्था की हकीकत आई सामने
सपा सांसद ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बेहतर होने का दावा करती है, लेकिन शामली में हुई इस घटना ने जमीनी हकीकत सामने ला दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।पुलिस पर बढ़ा दबाव
अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के परिवार से मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पर अब जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button