10 वर्ष से अधिक कार्य करने वाले आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए साथ ही आउट सोर्स सेवा निगम की स्थापना की जाए
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने सेवानिवृत्त के बाद पुनर्नियुक्ति प्रथा का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि सेवानिवृत्त के बाद पुनर्नियुक्ति प्रथा की वजह से जहां एक ओर बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है वहीं दूसरी ओर वर्षों से कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों नियमित नहीं पा रहें हैं निगम मंडलों में लाखों के सफेद हाथी पालने से अच्छा है कि आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाए
अत: उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त कर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए साथ ही 10 से अधिक सेवा कर रहे आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा आउट सोर्स कर्मचारियों की सीधी भर्ती के लिए आउट सोर्स सेवा निगम की स्थापना कर कर्मचारियों का चयन किया जाए



