अध्यात्ममध्य प्रदेश

हनुमान मंदिर पुराना गल्ला बाज़ार में लायंस परिवार द्वारा निःशुल्क खिचड़ी वितरण सेवा निरंतर जारी

पिपरिया। लायंस क्लब पिपरिया सिटी, लायंस क्लब पिपरिया नर्मदा एवं लियो क्लब पिपरिया प्राइम के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवा की एक अनुकरणीय पहल की जा रही है। सह मल्टीप्ल तथा डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर पुराना गल्ला बाज़ार परिसर में विगत 18 अगस्त से प्रारंभ की गई निःशुल्क भोजन शाला के माध्यम से प्रतिदिन शाम को जरूरतमंदों को पौष्टिक खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है।
​भोजन शाला प्रभारी लायन राजेंद्र अग्रवाल एवं लायन प्रकाश राय के अनुसार यह सेवा प्रकल्प लायंस सदस्यों के आर्थिक सहयोग और श्रमदान से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इस मानवीय कार्य को निरंतर बनाए रखने के लिए उन्होंने सभी लायन साथियों और नगरवासियों से स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील की है।
​यह आयोजन लायंस इंटरनेशनल की वैश्विक हंगर (भूख उन्मूलन) सेवा गतिविधि के तहत किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट सहित दुनिया भर में लायंस इंटरनेशनल द्वारा ऐसी सेवा गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं।
​इस अवसर पर गेट एरिया लीडर लायन मनीष शाह, रीजन चेयरपर्सन लायन संजीव मालवीय, अध्यक्ष लायन नीलम पचौरी, अध्यक्ष लायन मनोज नागोत्रा, डॉ. कमल पालीवाल, लायन अतुल पटेल, लायन मितेश रघुवंशी, लायन मुरली तापड़िया, लायन उर्वशी शाह, लायन बीना पालीवाल, लायन किरण मूंदड़ा, लायन गोपाल सिंह राज, लायन नवनीत राठी, लायन गिरराज गोदानी, लायन लोचन सागर प्रजापति, लायन संदीप शर्मा एवं लायन मुकुंद सिरोहिया सहित अनेक सदस्यों ने उपस्थित रहकर अपनी नियमित सेवाएं प्रदान कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button