किस धर्म को मानेंगे एक्ट्रेस Nikki Tamboli के बच्चे ? मुस्लिम बॉयफ्रेंड की वजह से होती हैं Troll, Interfaith रिश्ते पर अब खुद दिया जवाब

रियलटी टीवी स्टार निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का रिश्ता बिग बॉस मराठी के मंच से शुरू हुआ था और वे लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अलग अलग धर्म में होने की वजह से, निक्की जो हिंदू हैं और अरबाज मुस्लिम हैं, उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और लोगों के सवालों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते और ट्रोलिंग से जुड़ी बातों पर खुलकर चर्चा की है।

ट्रोलिंग पर बोलीं निक्की तंबोली
धर्म को लेकर होकर वाली ट्रोलिंग पर निक्की का कहना है कि हर इंसान की अपनी अलग सोच हो सकती है लेकिन वे ऐसी नकारात्मक बातों पर ध्यान नहीं देते। उनका इरादा कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं होता। निक्की के मुताबिक, लोग उनके बारे में जो चाहे सोच सकते हैं, वे दोनों सिर्फ वही करेंगे जो उनके हिसाब से सही है। साथ ही, जब भी वे इस मुद्दे पर किसी इंटरव्यू में बात करते हैं तो पूरी शालीनता और गरिमा के साथ अपना पक्ष रखते हैं।





