मनोरंजन

बिग बॉस 20: पहले ही टास्क में मचा हंगामा, काजी तौकीर की हरकतों को यूजर्स ने बताया एंटरटेनिंग; पढ़ें ताजा अपडेट

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो चुका है। दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। शो में हर दिन कुछ ना कुछ नया हो रहा है, जिससे शो चर्चा में है। शो के कुछ नए प्रोमो जारी किए गए हैं। इनमें कई तरह के ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। आइए जानते हैं।

bigg boss 20 new promo qazi touqeer entertain to contestant and then he fight to complete movie task
बिग बॉस 20 – फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
मूवी टास्क में हुआ विवाद
‘बिग बॉस 20’ के नए एपिसोड में देखा जा सकता है कि प्रतिभागियों को नया टास्क किया गया है। यह टास्क पूरा करने के लिए सबके बीच संघर्ष होता है। काजी तौकीर अपना टास्क इस तरह से पूरा करते हैं कि दूसरे प्रतिभागियों को दिक्कत होती है। ऐसे में सभी प्रतिभागियों और काजी तौकीर से विवाद होता है।काजी तौकीर का ड्रामा
शो के एक और प्रोमो में काजी तौकीर ने अलग ही नौटंकी दिखाई है। वह शो में शुरू से ही अपनी अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। नए प्रोमो में वह लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वह जमीन पर लेटे हैं और अजीब सी हरकतें कर रहे हैं। इसके बाद वह बाकी प्रतिभागियों के साथ ऐसे पेश आते हैं कि वहां मौजूद प्रतिभागी उन पर हंसने लगते हैं। कई यूजर्स ने उनकी हरकतों को एंटरटेनिंग बताया है।रीति तिवारी ने की रिश्ते पर बात
शो के एक दूसरे प्रोमो में रीति तिवारी, कनिका मान से कहती हैं कि क्या आपका कोई बॉयफ्रेंड है? इस पर कनिका हैं कि नहीं। फिर वह पूछती हैं कि आपका कोई बॉयफ्रेंड है? इस पर रीति कहती हैं ‘मुझे ये सब टाइम वेस्ट लगता है। जब आप बहुत मजबूत महिला होती हो, तो एक अलग तरह का आदमी आपके साथ रह पाता है। मेरी जिंदगी में कई लोग आए हैं। उन्होंने मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की है। वो मुझे अच्छा नहीं लगता है।’लव गिल कलाकार ने दिखाए नखरे
शो के एक दूसरे प्रोमो में लव गिल कलाकार और दूसरी प्रतिभागी नजर आ रही हैं। सभी काफी खुश हैं। आम्रपाली दुबे बताती हैं कि लव गिल अपने लुक को लेकर काफी उत्साहित हैं। आम्रपाली बताती हैं कि जब यह तैयार होकर आई, तो इसने कहा कि मुझे देखकर ऐसी एक्टिंग करो कि तुम चौंक गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button