अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित
5वां लोधी लोधा लोध प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

अखिल भारतीय लोधा लोधी लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक द्वारा रविवार को राजधानी स्थित शहीद भवन में पांचवा लोधी लोधा लोध जिला प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश लिल्लारे सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकेश लिल्लारे ने शिक्षा पर जोर दिया उन्होंने कहा कि आज का दौर शिक्षा और कंप्यूटर का है। उन्होंने समाज के लोगों को नारा दिया कि पढे़गा लोधी तो बढ़ेगा लोधी। वही डॉक्टर दिलीप सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे आलोक संगठन द्वारा लोधी लोधा लोध समाज
के बच्चों के लिए इंदौर में निशुल्क हॉस्टल शुरू किया गया है। यहां 45 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा हम बच्चों के लिए निशुल्क की कोचिंग की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि वह प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर अपना भविष्य बना सके। समाज के पदाधिकारी डॉक्टर विजय बारिया लोधी ने कहा कि आज पासवान जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें 136 बच्चों को सम्मानित किया गया उन बच्चों को आज सम्मानित किया गया है जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलताएं हासिल की और उसकी अंक प्राप्त किया।




