अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अदाकारी वाली फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज का आज दूसरा दिन है। प्रियदर्शन की फिल्म को लेकर दर्शकों में जैसा क्रेज था वह बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिख रहा है। पहले दिन फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई और घट गई है। इसे वीकएंड का भी फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। इसके आगे सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है।
‘हैवान’ की दूसरे दिन की कमाई
फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। पहले दिन फिल्म ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक बुलाने में नाकाम रही। ओपनिंग डे पर इसने तीन करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा नहीं मिला। शनिवार को खबर लिखे जाने तक इसने 1.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 4.32 करोड़ रुपये हो गया है।
मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश – फोटो : सोशल मीडिया
किन फिल्मों से मिल रही ‘हैवान’ को टक्कर?
- फिल्म ‘हैवान’ को बॉक्स ऑफिस पर सीधे तौर पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ से टक्कर मिल रही है।
- ‘हैवान’ ने दूसरे दिन सिर्फ 1.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 37वें दिन 8.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
- इसी तरह से ‘मिर्जापुर द मूवी’ से भी ‘हैवान’ को कड़ी टक्कर मिल रही है।
- ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने नौवें दिन 6.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- इन दोनों फिल्मों के अलावा ‘टॉक्सिक’ और ‘इरुमुडी’ जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हैं, जो ‘हैवान’ को टक्कर दे रही हैं।
