खबरमध्य प्रदेश
गौतम पाटिल का अंबेडकर मैदान पर सादगी से मनाया गया जन्मदिन
समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने दीं शुभकामनाएं और बधाइयां

अधिकारी -कर्मचारी संगठन अजाक्स के पदाधिकारी गौतम पाटिल ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने सहयोगियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच राजधानी के सेकेंड स्टाप स्थित अंबेडकर मैदान पर केक काटा। इस अवसर गौतम पाटिल ने कहा कि हम बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं और समाज के लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने जन्मदिन मनाने के लिए रामू गजभिए और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया। रामू गजभिए, डॉक्टर मोहन पाटिल और दिलीप मस्के सहित अन्य लोगों ने गौतम पाटिल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।




