खबरमध्य प्रदेश

ओबीसी एकता परिषद की बैठक में जाति जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

विदिशा। ओबीसी एकता परिषद, विदिशा की बैठक बंधन गार्डन में परिषद के अध्यक्ष रविंद्र यादव ‘फौजी’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ओबीसी वर्ग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव एवं मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।

इंटरनेशनल लायंस पूर्व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति प्रादेशिक अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से मांग की गई कि देश में चल रही जाति जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए पृथक कॉलम जोड़ा जाए, ताकि ओबीसी वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा स्पष्ट रूप से सामने आ सके। इसके साथ ही यूजीसी बिल 2026 के संबंध में न्यायालयीन औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर इसे जल्द लागू किए जाने की मांग रखी गई।

बैठक में ओबीसी वर्ग को नगरपालिका, पंचायत, विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं निजी क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण सुनिश्चित किए जाने पर भी चर्चा हुई।

परिषद के कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जी की जयंती उनके चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर मनाई गई।

बैठक का संचालन परिषद के प्रधान महासचिव उमराव सिंह कुशवाहा ने किया। उपाध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। कमलेश सेन ने जाति जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़े जाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। संतोष ताम्रकार ने संगठन को व्यवस्थित एवं व्यापक रूप से विस्तार देने के विषय पर अपनी बात रखी।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य मोहनलाल साहू, यू.एस. चक्रवर्ती, राम सिंह विश्वकर्मा, नवनीत कुशवाहा, राजकुमार विश्वकर्मा, मनमोहन धाकड़, जसवंत कुशवाहा, प्रकाश लोधी, शंभूदयाल नामदेव, अहिरान सिंह गुर्जर, दुष्यंत पाल, कमलेश सेन, जवाहर सिंह कुशवाहा, महेश प्रजापति, रामबाबू विश्वकर्मा, संदीप यादव, गणेशाराम मालवीय, त्योंदा ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कमलेश कुमार विश्वकर्मा, सत्येंद्र दांगी, विजय कुशवाह, अमित कुशवाह, कृष्ण गोपाल लखेरा, अरुण कुशवाह एवं प्रताप सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button