खबरमध्य प्रदेश

शासकीय अस्पतालों में प्रैग्नेंट महिलाओं के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार एवं आपत्ति जनक टिप्पणी एवं मारपीट करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए

भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा महासचिव ओ पी सोनी सचिव राजू अवस्थी ने शासकीय अस्पताल में वहां के कर्मचारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार आपत्ति जनक टिप्पणी करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि शासकीय अस्पतालों में जब गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया जाता है तो वहां के कर्मचारियों द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है साथ ही उन्हेआपमा नित किया जाता है जिसकी वजह से महिलाएं प्राइवेट अस्पतालों में डिलेवरी कराना उचित समझती है प्राइवेट अस्पतालों में लाखों रूपये व्यय करना पड़ता है गरीब आम जनता मजबूरी में गर्भवती होने के समय मजबूरी में सरकारी अस्पतालों में डिलेवरी करने के लिए भर्ती होना पड़ता है जहां पर शासकीय अस्पतालों के कर्मचारी उनके साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार आपत्ति जनक टिप्पणी करते हैं जो कि मानवीय दृष्टि से न्यायसंगत नहीं है

अत : भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा महासचिव ओ पी सोनी में मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय एवं स्वास्थ्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि शासकीय अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार एवं टिप्पणी करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने संबंधी निर्देश जारी करते हुए निष्पक्ष जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में शासकीय अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के साथ कोई भी कर्मचारी अभद्रता पूर्ण व्यवहार एवं टिप्पणी न कर सके इसके लिए सर्वप्रथम प्रसूति वार्ड में सी सी टी वी कैमरा लगाया जाए ताकि निष्पक्ष कार्यवाही हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button