खबरमध्य प्रदेश

मल्टी की मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, भीमा भाई की टीम ने जीता ₹21 हजार का पुरस्कार

भोपाल। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ईदगाह हिल्स स्थित वाजपेयी नगर में राधे-राधे युवा उत्सव समिति द्वारा भव्य मल्टी की मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं शहरवासी शामिल हुए। भजन संध्या, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फायर शो ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा ने आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का पर्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म के कलाकार श्री गजेंद्र सुथार एवं श्री राजकुमार बख्तियानी (जूनियर अमिताभ बच्चन) का सम्मान भी किया गया।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भीमा भाई की टीम, भोपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे ₹21,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम संयोजक राकेश कुकरेजा ने कहा कि मल्टी की मटकी का उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को सामूहिक उत्सव के रूप में मनाना और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले पुलिस प्रशासन, नगर निगम, समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष अतुल घेंघट ने कहा कि क्षेत्रवासियों के उत्साह और सहयोग के कारण कार्यक्रम भव्य रूप से सफल हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी युवाओं और समाज को साथ लेकर ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन किए जाएंगे।

इस अवसर पर महंत कनैयादास महाराज जी, महंत अनिलानंद महाराज जी, मनोज राठौर, महेश मकवाना, सरोज आसरी, संदीप कल्याणे, राजकुमारी डाबोर, सुकांती ठकुरिया, कुजम हिरवे, लक्ष्मी माहाजन, मीराबाई, अभिषेक मसानी, विकास मोहारे, संजय राठौर, सुनील शुक्वारे, अजय सरवैया, गोरधन अहिरवार, गोलू राय, अंकित वर्मा, रिंकू छोटाला एवं दुर्गेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button