खबरमध्य प्रदेश

एमपी ट्रांसको भोपाल में ‘कर्मयोगी कर्तव्य’ प्रशिक्षण आयोजित– -कार्मिकों ने लिया राष्ट्रीय कर्मयोगी की भावना से कार्य करने का संकल्प

भोपाल। भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा कार्मिकों को सक्षम, कर्तव्यनिष्ठ और उत्तरदायी राष्ट्रीय कर्मयोगी के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से आई-गॉट कर्मयोगी एवं कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के प्रशासनिक भवन, भोपाल में ‘कर्मयोगी कर्तव्य’ प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में प्रशासनिक भवन परिसर में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने प्रशिक्षण के उद्देश्य, उपयोगिता एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासकीय सेवा केवल अपने दायित्वों के निर्वहन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक कार्मिक का कर्तव्य है कि वह सेवा भावना, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करे।

इस दौरान आई-गॉट पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण वीडियो प्रदर्शित किए गए। इनके माध्यम से कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

ये कार्मिक रहे शामिल-

प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.एस. राघव, अधीक्षण अभियंता सुधीर नेमा एवं जेपी रामपुरिया सहित प्रशासनिक परिसर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन एक सच्चे राष्ट्रीय कर्मयोगी की भावना के साथ करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button