अध्यात्ममध्य प्रदेश

उज्जैन महाकुंभ की थीम पर बन रहे मंदिर में विराजमान होंगे गणपति बप्पा

सिन्धी कॉलोनी चौराहा पर 28वें वर्ष में भव्य गणेशोत्सव का आयोजन, उज्जैन महाकुंभ 2028 की थीम पर तैयार होगा भव्य पंडाल और प्रतिमा

समिति के अध्यक्ष रवि भूरानी जी ने बताया की भोपाल के सिन्धी कॉलोनी चौराहा स्थित सिन्धु मित्र मण्डल इस वर्ष अपने गणेशोत्सव के 28वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर मण्डल द्वारा उज्जैन महाकुंभ 2028 की थीम पर भव्य पंडाल और गणेश प्रतिमा तैयार की जा रही है।
इस आयोजन के जरिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ सकारात्मक सामाजिक संदेश देने का भी प्रयास किया जा रहा है। पंडाल एवं प्रतिमा को खास तौर पर बंगाली कलाकारों द्वारा तैयार किया जा रहा है, जिसमें उज्जैन महाकुंभ की झलक देखने को मिलेगी।

समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष वाधवानी ने बताया की इस वर्ष गणेश प्रतिमा लगभग 18 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी होगी। प्रतिमा की लागत करीब 3.50 लाख रुपये है, जबकि पंडाल और पूरे आयोजन को मिलाकर लगभग 12 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
“इस बार हमने ऐसी थीम चुनी है जो लोगों को आकर्षित करने के साथ-साथ उन्हें हमारे धर्म और संस्कृति से जोड़ सके। पंडाल एवं प्रतिमा को तैयार करने में बंगाली कलाकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि यहां आने वाले हर श्रद्धालु को एक अच्छा अनुभव मिले और गणेश उत्सव के साथ एक सकारात्मक संदेश भी लोगों तक पहुंचे।
“गणेश उत्सव हमारे लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक साथ जोड़ने का अवसर भी है। पिछले 27 वर्षों से हम इस उत्सव को लगातार मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष उज्जैन महाकुंभ की थीम के माध्यम से हमारी संस्कृति और परंपरा को लोगों के सामने एक अलग और भव्य रूप में रखने का प्रयास किया गया है।”
गणेश उत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर से होगा। मण्डल की ओर से श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान गजानन महाराज के दर्शन करने और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया है।

– सिन्धु मित्र मण्डल, सिन्धी कॉलोनी चौराहा, भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button