मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस: ठंडे बस्ते में गई ‘हैवान’, वीकएंड के बाद गिरी ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर’ की कमाई; जानें कलेक्शन

जहां एक तरफ ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ थिएटर्स में अपना दबदबा बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ की कमाई शुरू होने से पहले ही बंद होती नजर आ रही है। जानिए इन सभी फिल्मों ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
Box Office Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection Falls After Weekend
हैवान
‘हैवान’ की हालत खराब

  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • रिलीज के बाद से ही फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई है।
  • केवल 4 दिनों में इसकी कमाई लाखों में आ गई है।
  • आज सोमवार को इसने केवल 44 लाख का कलेक्शन किया।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.79 करोड़ हो गया है।
Box Office Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection Falls After Weekend
मिर्जापुर द मूवी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का गिरा कलेक्शन 
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही धमाल मचाए हुए है। आज इसको रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है।

जहां इसने कल रविवार को 13.25 करोड़ की कमाई की थी, वहीं आज सोमवार के दिन यही कमाई गिरकर 2.96 करोड़ की हो गई है। देर रात तक इसकी कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 187.66 करोड़ हो गया है। अब फिल्म की नजरें 200 करोड़ पर हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button