खबरमध्य प्रदेश

विषय: हाई स्कूल प्राचार्य पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति हेतु ज्ञापन

नवीन प्राचार्य उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जी. एल. पिप्पल के नेतृत्व में आज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर हाई स्कूल प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दिए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय शिक्षा मंत्री जी, मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं से अवगत कराया गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान में सभी संवर्गों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जा रही है, किंतु उच्च माध्यमिक शिक्षकों को परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति प्रक्रिया में रोकना न्यायोचित नहीं है। संघ ने मांग की है कि उच्च माध्यमिक शिक्षकों को भी वरिष्ठता के आधार पर हाई स्कूल प्राचार्य पद पर पदोन्नति प्रदान की जाए।

यह जानकारी नवीन हाई स्कूल प्राचार्य संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष श्री विकास चौहान द्वारा दी गई।

संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी श्री मनीष रस्तोगी जी, प्रमुख सचिव शिक्षा के ओएसडी श्री अरविंद चोरगड़े जी, श्री चंद्रशेखर सोलंकी जी एवं उप सचिव शिक्षा सुश्री मंजूषा विक्रांत राय जी को संघ अध्यक्ष श्री जी. एल. पिप्पल जी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और लिखित मांग को नोटिफाई करवाते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन प्राप्त हुआ।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्री जी. एल. पिप्पल (प्रदेश अध्यक्ष), श्री शंभू सिंह सोलंकी, श्री संजय जैन, श्री विकास चौहान, श्री अरविंद श्रीवास्तव, श्री मूलचंद कौशिक, श्री सुधीर शर्मा आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button