मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ की दहलीज पर ‘मिर्जापुर’, आखिरी सांसे गिन रही ‘हैवान’; जानें ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन

इन दिनों ‘हनुमान अंश’ थिएटर्स में अपना दबदबा बनाए हुए है। वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। इन दोनों फिल्मों के अलावा हैवान रिलीज के कुछ ही दिनों में थंडे बस्ते में जा चुकी है। जानिए इन सभी फिल्मों ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।

‘हैवान’ गिन रही आखिरी सांसें

  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान को रिलीज हुए महज 6 दिन हुए हैं।
  • इतने दिनों में ही इसकी कमाई लाखों में पहुंच गई है।
  • फिल्म अब लगभग बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें गिन रही है।
  • आज बुधवार को इसने 45 लाख की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 9.20 करोड़ हो गई है।
Know Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Wednesday Box Office Collection Report
मिर्जापुर द मूवी –
‘मिर्जापुर द मूवी’ की गिरी कमाई
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने शानदार शुरुआत की और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिलहाल 13 दिन बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आज फिल्म ने बुधवार को 3.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 199.45 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

41 दिन बाद भी टॉप पर ‘हनुमान अंश’

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं और फिल्म का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • फिल्म 41 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस के शिखर पर जमी हुई है।
  • आज इसने 5.08 करोड़ की कमाई की है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 236.21 करोड़ हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button