लोकायुक्त द्वारा पकड़े गए कर्मचारियों अधिकारियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक सुनवाई कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए
सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक एवं वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन कर्मचारी महासंघ के प्रान्ताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने लोकायुक्त द्वारा शासकीय विभागों एवं निगम मंडलों में आये दिन किए जा रहे भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही का स्वागत करते हुए बताया कि लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई तो की जाती है किंतु लंबे समय तक सुनवाई होने तथा निर्णय नहीं होने से प्रकरण कमजोर हो जाता है अंत में निर्दोष साबित कर महत्वपूर्ण मलाईदार पदों की जिम्मेदारी दे दी जाती है जिससे भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा मिलता है
अत: एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने माननीय मुख्य मंत्री महोदय एवं लोकायुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि लोकायुक्त द्वारा पकड़े गए भ्रष्टाचारियों की सुनवाई फास्ट ट्रैक अर्थात शीघ्रातिशीघ्र सुनवाई कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाया जा सके

