महाराष्ट्र के जाने-माने शिक्षाविद् अशोक विखे पाटील की बेटी नीला विखे पाटील स्वीडन की संसद पहुंच गई हैं। शनिवार को उनके निर्वाचित होने की घोषणा की गई। 41 वर्षीय नीला ने स्टॉकहोम सिटी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद का चुनाव जीता है। स्वीडन में 13 सितंबर को मतदान हुआ था। अपनी जीत के बाद नीला ने पीटीआई से कहा, ‘349 सदस्यों वाली संसद का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। मैं शहर और देश के लिए योगदान देने को लेकर उत्साहित हूं।’ उन्होंने कहा कि वह उन लोगों की आवाज बनना चाहती हैं, जो मतदान नहीं कर सकते। बच्चों का कल्याण और पर्यावरण उनके प्रमुख रुचि के क्षेत्र होंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कर चुकी हैं काम
नीला इससे पहले स्वीडन के प्रधानमंत्री कार्यालय में राजनीतिक सलाहकार के तौर पर काम कर चुकी हैं। स्टीफन लोफवेन के कार्यकाल के दौरान उन्होंने वित्त, टैक्स और आवास से जुड़े मामलों पर काम किया था। वह स्टॉकहोम म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की सिटी काउंसिल के लिए भी चुनी जा चुकी हैं। राजनीति में वह ग्रीन पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं और स्टॉकहोम ग्रीन पार्टी की चुनाव समिति की सदस्य भी हैं। नीला का जन्म स्वीडन में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने शुरुआती साल महाराष्ट्र के अहमदनगर में बिताए।ग्रीन पार्टी से लंबे समय से जुड़ाव
नीला ने गोथेनबर्ग स्कूल ऑफ बिजनेस से अर्थशास्त्र और कानून की पढ़ाई के साथ स्नातक डिग्री और एमबीए किया है। उन्होंने मैड्रिड की यूनिवर्सिटी ऑफ कॉम्प्लूटेंस में भी एमबीए की पढ़ाई की। वह ग्रीन पार्टी, स्वीडिश यंग ग्रीन्स, ग्रीन पार्टी गोथेनबर्ग और ग्रीन स्टूडेंट्स ऑफ स्वीडन के बोर्ड की सदस्य रह चुकी हैं। इसके अलावा वह ग्रीन पार्टी स्टॉकहोम की कार्यकारी समिति में भी शामिल रही हैं। उनके पिता अशोक विखे पाटील ने पीटीआई को बताया कि नीला लंबे समय से पार्टी और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।