सरस्वती मंदिर छठ घाट का होगा पूर्ण विकास- सतेन्द्र कुमार
सभी छठ घाटों के जीर्णोद्धार और विकास के लिए बैठक आयोजित

भोपाल। राजधानी स्थित नर्मदीय भवन में आगामी छठ पर्व को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ घाटों के विकास के लिए चर्चा की गई। छठ घाट समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बताया कि आज रवींद्र यती के नेतृत्व में समस्त छठ घाटों के जीर्णोद्धार और समुचित विकास के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम से 10 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि घाटों के विकास की प्रक्रिया के लिए टेंडर भी किया जा चुका है। सतेन्द्र कुमार ने इसके लिए धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में लोक आस्था का पर्व छठ भव्यता, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के साथ मनाया जाएगा । सरस्वती मंदिर छठ घाट में भी विकास कार्य किया जाएगा। सरस्वती छठ घाट में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। 25 से 30 हजार लोग छठ पर्व पर पूजा अर्चना के लिए आते हैं। वहां पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी । चेंजिंग रूम बनाया जाएगा साथ कुंड की साफ सफाई की जाएगी ताकि श्रद्धालु लोक आस्था का पर्व छठ श्रद्धाभाव से मना सकें।




