खबर

राधिका कुंज में राधा अष्टमी का अश्रुपूरित आंखों से समापन व लायन अरुण कुमार सोनी का नागरिक अभिनंदन

राधिका कुंज में राधा अष्टमी का अश्रुपूरित आंखों से समापन व लायन अरुण कुमार सोनी का नागरिक अभिनंदन

​ मंदिर में लायन अरुण कुमार सोनी का भव्य नागरिक अभिनंदन आयोजित हुआ।

नमस्कार, मारुति वाणी न्यूज़ में आपका स्वागत है।
​विदिशा के प्रसिद्ध राधिका कुंज मंदिर में राधा अष्टमी का पावन महामहोत्सव अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। साल में केवल एक बार खुलने वाले राधारानी के विशेष दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा।

फूलों, विद्युत रोशनी और नोटों की लड़ियों से सजे मंदिर परिसर में राधारानी का सोने-चांदी के आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। इस दौरान लगातार भजन, पूजन, ध्यान, कीर्तन एवं नृत्य कार्यक्रम विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा आयोजित होते रहे।
​इस अवसर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर समाजसेवी लायन अरुण कुमार सोनी का पंडित राकेश शर्मा एवं संजय गुप्ता द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।
​रात ठीक 11 बजे भव्य महाआरती के बाद जैसे ही राधारानी के पावन पट बंद हुए, उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू छलक पड़े।

इसी के साथ इस वर्ष के राधा अष्टमी महोत्सव का समापन हुआ। अब मंदिर अगले वर्ष राधा अष्टमी पर दर्शन के लिए खोला जाएगा। तमाम बड़ी ख़बरों के लिए देखते रहिए मारुति वाणी न्यूज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button