खबर

नवविवाहिता की तालाब में मिली लाश, मायके वालों ने दामाद और ससुर को पीटा, कहा- हत्या कर फेंका, टूटा हुआ था हाथ

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक नवनिवाहिता की लाश 9 सितंबर को घर से कुछ दूर तालाब में ली। उसकी शादी 4 माह पूर्व ही हुई थी। सूचना पर मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे। इस दौरान शव निकाल लिया गया था। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को प्रताडि़त किया जाता था, दामाद ने मारपीट भी की थी। सामाजिक बैठक में समझौता भी हुआ, लेकिन प्रताडऩा जारी थी। बेटी का एक हाथ टूटा था तथा पसली में भी चोटें थीं। उसने दामाद पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। इस बीच विवाद होने पर मायके वालों ने दामाद व उसके पिता की बेदम पिटाई कर दी। दोनों को रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम पचावल के बराईडांड़ निवासी संगीता यादव पिता गंगा यादव 19 वर्ष की शादी ग्राम सेमरवा निवासी दिलीप यादव से इसी वर्ष 12 मई को हुई थी। संगीता की लाश 9 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे ससुराल घर से करीब 50 मीटर दूर तालाब में मिली। मृतका के पिता गंगा यादव का कहना है कि बेटी को दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त (Dowry torture) किया जा रहा था।

 नवविवाहिता की लाश
BJP leader banished from the district

दामाद ने मारपीट भी की थी। इसके बाद उन्होंने सामाजिक बैठक कराई थी, इसमें समझौता हुआ था, लेकिन प्रताडऩा कम नहीं हुई थी। इसी बीच 9 सितंबर को दामाद ने फोन कर बताया कि संगीता घर से भाग गई है। वे कुछ समझ पाते, इसके आधे घंटे बाद ही दामाद ने फिर फोन किया और कहा कि वह तालाब में कूद गई है, उसकी मौत (Newly married girl body found in pond) हो चुकी है। खबर सुनते ही वह घर के अन्य सदस्यों के साथ ग्राम सेमरवा पहुंचा तो संगीता का शव तालाब से निकाल लिया गया था।

मृतका के पिता गंगा यादव का आरोप है कि संगीता का हाथ टूटा हुआ था तथा उसकी पसलियों पर भी चोट के निशान थे। इस आधार पर उसने दामाद व ससुराल वालों पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने (Murder and body threw) का आरोप लगाया है। सूचना पर सनावल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां गुरुवार को 3 डॉक्टरों की टीम द्वारा मृतका का पीएम किया गया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।

 दामाद व ससुर की पिटाई

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मृतका के परिजनों ने उसके पति दिलीप यादव व ससुर सुरेश यादव की बेदम पिटाई (Brutally beaten) कर दी। दोनों को रामानुजगंज के 100 बिस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज का कहना है कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button