खबर

महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, बलरामपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य

के बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक की रहने वाली पहाड़ी कोरवा महिला बसंती ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। 21 वर्षीय महिला का जिला मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित प्रसव हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार मां और तीनों नवजात अभी स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। महिला की गर्भावस्था को ज्यादा खतरे वाली माना जा रहा था। प्रसव के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। महिला ने एक तीन पुत्रों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिखाई तत्परता

जानकारी के अनुसार महिला किसी वजह से अंबिकापुर जिला अस्पताल से बिना इलाज कराए अपने गांव लौट आई थी। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और महिला को समय पर इलाज दिलाने के लिए जरूरी व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों, मितानिन, 102 एंबुलेंस टीम और अस्पताल के डॉक्टरों ने मिलकर तेजी से काम किया। टीम की तत्परता से बसंती को समय पर इलाज मिला और उसने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

सुरक्षित मातृत्व की सुविधा देना चुनौती

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि ज्यादा खतरे वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान करना और लगातार निगरानी रखना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाना भी जरूरी है। दूरदराज और आदिवासी इलाकों में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व की सुविधा देना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य टीम, एंबुलेंस सेवा और मैदानी कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की।

जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य

बताया जा रहा है कि सोमवार रात प्रसव पीड़िता बसंती को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर आए। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। वहीं एक साथ तीन बच्चों को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। तीनों स्वस्थ्य है। हालांकि अभी कुछ घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button